धर्मशाला और मैक्लोड़गंज में 5 मई को बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
धर्मशाला । विद्युत उपमंड़ल, नं-1 के सहायक अभिंयता अभिषेक कटोच ने जानकारी दी है कि कालापुल सब स्टेशन पर 33/11 केवी यार्ड और धर्मशाला शहर के इससे जुडे़ 11 केवी फीडरों के सामान्य रखरखाव कार्यों के लिए 5 मई को सुबह 10 बज़े से शाम 5 बज़े तक या कार्य समाप्ति तक कोतवाली बाज़ार, आईपीएच काॅम्प्लेक्स, एमसी ऑफिस, यात्री निवास, जोनल हाॅस्पिटल, आयुर्वेदिक अस्पताल, न्यायिक परिसर, टेलीफोन एक्सचेंज, एसपी कार्यालय, डीसी कार्यालय, डिपो बाज़ार, सिविल लाइन्स, रामनगर, लोअर टीसीवी, महाजन क्लिनिक शामनगर, पुलिस लाइन्स, एक जोत काॅलोनी, चिलगाढ़ी, हाउसिंग बोर्ड, शिक्षा बोर्ड, एआईआर, सरकारी काॅलेज, बीएड काॅलेज और सकोह, चेलियां, एचपीसीए स्टेडियम, सरस्वती नगर, सिविल लाइंस सिविल बाज़ार, फोरेंसिक लैब, माइक्रोवेव, टेलीफोन एक्सचेंज नरघोटा, टी एस्टेट पेट्रोल पंप (मान फिलिंग) गोरखा काॅलोनी, हाउसिंग काॅलोनी, सर्किट हाउस, ऑफिसर काॅलोनी चिलगाड़ी, मैकलोडगंज मुख्य चौराहा, पावन दलाई लामा मंदिर, जोगीबाड़ाा गांव, हिरू गांव, दुसला, टिप्पा रोड, संजय मार्ग और आसपास के क्षेत्र में में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी। मौसम खराब होने पर अगले दिन शटडाउन किया जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.