मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के नेरचौक के पास डडौर में बीती रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को बेहतरीन उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.