कांग्रेस ने उपचुनावों के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची
अर्की से संजय अवस्थी को टिकट
सोलन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में एक लोकसभा सीट तथा 3 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक द्वारा जारी इस सूची में मंडी लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह का टिकट फाइनल कर दिया गया है। इधर 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने संजय अवस्थी पर दाव खेला है। जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से रोहित ठाकुर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार होंगे। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के पुत्र भवानी सिंह पठानिया को टिकट प्रदान किया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.