डीसी किन्नौर ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ली बैठक
किन्नौर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करें ताकि जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निवार्चक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) पर चर्चा करते हुए सभी विभागाध्यक्षोें को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग के कर्मचारियों को मतदान के लिए प्रेरित करें साथ ही अन्य को भी जागरूक करें। उन्होंने शिक्षकों को भी निर्देश दिए कि वे आॅनलाईन पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के अभिवावकों को भी मतदान के प्रति जागरूकता संदेश भेजें ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
उपायुक्त ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि लोकतंत्र के माहपर्व मतदान वाले दिन सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि भारत निवार्चन आयोग ने 80 वर्ष से उपर की आयु के मतदाता यदि चाहें तो वे पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं जिसके लिए फाॅर्म नं-12 बनाया गया है तथा संबंधित बी.एल.ओ घर जाकर ऐसे मतदाताओं की सहमति लेगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार की सुविधा दिव्यांगजनों को भी दी गई है। वे भी पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए निवार्चन विभाग द्वारा एक टीम का गठन किया जाएगा जो पोस्टल बैलेट संबंधी सभी औपचारिकताएं पूर्ण करेंगे।
आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि कोविड पाॅजिटिव मतदाता भी पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेगा और यदि वे मतदान केंद्र पर ही मतदान करना चाहतें हैं तो वह सभी मतदाताओं के मतदान के बाद या 5 बजे के बाद अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
उन्होंने नेहरू युवा केंद्र के वाॅलयन्टियर्ज से भी आग्रह किया कि वे राष्ट्रव्यापी क्लीन इंडिया सेफ इंडिया अभियान के साथ-साथ लोगों को मतदान के प्रति भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय व स्कूली स्तर पर क्विज व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
बैठक में तहसीलदार (निर्वाचन) जी.एस राणा, नायब तहसीलदार (निर्वाचन) इंद्र सिंह राणा व विभिन्न विभागों के स्वीप से संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
.0.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.