हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं व कार्यक्रमों बारे चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी विशेष प्रचार अभियान ।

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं व कार्यक्रमों  व नशा निवारण पर प्रदेश के विभिन्न विकास खण्डों में चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी विशेष प्रचार अभियान के तहत आज नग्गर विकास खण्ड की जाणा व नथान पंचायत के नशाला में विभाग द्वारा अनुमोदित मन्नत कला मंच के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।आज हुए कार्यक्रमों में मंच के कलाकारों ने लोकगीतों व “विकास गाथा” नामक लोक नाट्य के माध्यम से बेहतरीन प्रस्तुति देते  हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।आज हुए कार्यक्रम में जाणा पंचायत में समर्थन महिला मंडल की प्रधान चुना देवी, वार्ड पंच युवराज, युवक मंडल के नरेंद्र ठाकुर व नथान पंचायत प्रधान पुष्पा देवी सहित महिला मंडल  के साथ साथ अन्य ग्रामीण शामिल रहे  । कार्यक्रम में हिमाचल गृहिणी योजना,हिमकेयर, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन नंबर1100, मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इसी कड़ी में कल हलाण 1 व सरसेई पंचायतों में कार्यक्रम होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.