अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 2026 : प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन आमंत्रित
कुल्लू । अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 2026 के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं हेतु आवेदन आमंत्रित; गायन और नृत्य के लिए ऑनलाइन तथा अन्य स्पर्धाओं के लिए जिला भाषा अधिकारी कार्यालय में करे आवेदन ।जिला प्रशासन कुल्लू द्वारा आगामी अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 2026 के तहत विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करने और इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक स्थानीय व बाहरी कलाकारों तथा प्रतिभाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने के लिए प्रशासन द्वारा निम्नलिखित दो अलग-अलग माध्यम तय किए गए हैं। सहायक आयुक्त जयबन्ती ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि गायन और नृत्य प्रस्तुति इन दोनों श्रेणियों में जिला कुल्लू के अलावा आमंत्रण और सहभागिता के लिए आवेदक अपने आवेदन सीधे उपायुक्त कुल्लू के आधिकारिक ईमेल dc-kul-hp@nic.in पते पर ऑनलाइन भेज सकते हैं। जिला स्तरीय लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत एवं नाटक गायन और नृत्य के अलावा अन्य सभी पारंपरिक, लोक व सांस्कृतिक स्पर्धाओं में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपना आवेदन जिला भाषा अधिकारी कार्यालय, कुल्लू में व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा जमा करना होगा। प्रशासन ने दशहरा उत्सव 2026 के सभी इच्छुक प्रतिभागियों और कला दलों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपने आवेदन सही माध्यम से जमा करवाएं। अधूरी जानकारी या गलत माध्यम से भेजे गए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा कार्यालय कुल्लू से संपर्क किया जा सकता है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.