मुख्यमंत्री ने प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुनने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी

 

शिमला। मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी पृष्ठभूमि से सम्बन्धित तथा भारत की सबसे कम उम्र की महिला राष्ट्रपति बन कर इतिहास रच दिया है।
श्री जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपनी दूरदर्शी सोच और अनुभव से भारतीय संविधान के संरक्षक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.