राज्यपाल ने कुल्लू बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया
शिमला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कुल्लू जिला के शैंशर के निकट हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने ईश्वर से मृतकों को आत्मिक शांति प्रदान करने की प्रार्थना और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.