राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी
शिमला
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर शक्ति एवं सामर्थ्य की कामना की। उन्होंने प्रधानमंत्री के समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी कर्तव्य-निष्ठा और उनका सशक्त नेतृत्व देशवासियों को विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति, विकास और समावेशी विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.