Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम एस रामचन्द्र राव ने आज यहां एक करोड़ 58 लाख रुपये से निर्मित न्यायायिक न्यायालय परिसर के विस्तार का उद्घाटन किया। इस अवसर प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायधीश एवं प्रशासनिक न्यायाधीश सिविल एवं सैशन डिविजन कुल्लू न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल दुआ भी उपस्थित थी।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एम एस रामचंद्र राव ने कुल्लू जिला के अधिवक्ताओं बधाई दी। उन्होंने कहा कि आमजन तक न्याय को सुगम बनाने तथा आम जन की पहुंच न्यायपालिका तक आसान करने के लिए न्यायिक अधोसंरचना का विकास अति आवश्यक है ताकि आम जन को न्याय के लिए कठनाईयों का सामना न करना पड़े ।उन्होंने कहा कि आज इस नए खंड के बनने से यहां की बार एसोसिएशन के बार रूम का विस्तार हुआ है जिससे वकील समुदाय को सुविधा मिलेगी उन्होंने कहा कि इस विस्तारित खंड का निर्माण एक करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से हुआ है ।
उन्होंने कहा कि न्यायिक अधोसंरचना को आधुनिक रूप से विकसित करने की कड़ी में ऑनलाइन प्रणाली को बेहतर किया जा रहा है । मामलों की इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग, आदेशों की कॉपी प्राप्त करना, जमानत के आदेश त्वरित रूप से कारागार अथॉरिटी तक पहुंचाना जैसे कार्य अधिक शीघ्रता से हो रहे हैं ।उन्होंने कहा कि भविष्य में आवश्यक एवं त्वरित मामलों में सुदूर जिला न्यायालय के अधिवक्ता अपने मामलों को ऑनलाइन उच्च न्यायालय समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे ऐसी व्यवस्था के लिए कार्य किया जा रहा है ।
न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल दुआ ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है की छोटी सी समय अवधि के भीतर ही इस विस्तारित खंड को का कार्य संपन्न संपन्न हो गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश दविंदर कुमार ने मुख्य न्यायाधीश व अन्य गणमान्य का स्वागत किया। न्यायालय परिसर में सुविधाओं को सृजित करने के लिए मुख्य न्यायाधीश का आभार प्रकट किया।
जिला बार एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष तेजा ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर उपायुक्त तोरुल एस रवीश, पुलिस अधीक्षक डॉ कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरीश शर्मा, बार एसोसिएशन लाहौल स्पीति के अध्यक्ष राजेश, बार एसोसिएशन कुल्लू के पदाधिकारी,सदस्य व अन्य विशिष्ट जन उपस्थित थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.