मंडी से पंडोह राष्ट्रीय राजमार्ग रोजाना तीन घंटे रहेगा बंद
मंडी । राष्ट्रीय राजमार्ग 21 में मंडी से लेकर पंडोह के अंतर्गत 6 मील से लेकर 9 मील तक राजमार्ग बादल फटने और भूस्खलन के कारण बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया है। 6 मील से लेकर 9 मील तक राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क की तुरंत मुरम्मत और बहाली की सख्त आवश्यकता को देखते हुए जिलाधीश मंडी अरिंदम चौधरी ने आगामी आदेशों तक रोजाना इसे सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
इन तीन घंटों में सड़क के इस हिस्से में वाहनों की आवाजारी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.