मुख्यमंत्री ने रूप सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व राज्यमंत्री रूप सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वे पंचायती राज और जनसंपर्क राज्यमंत्री रहे। उन्होंने जिला सिरमौर में अपने पैतृक गांव नोहराधार में अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि रूप सिंह एक लोकप्रिय नेता थे, जिनके योगदान को राज्य की जनता हमेशा याद रखेगी।
जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.