यूरोप, चीन, मध्य पूर्व और कुछ अन्य देशों से मुंबई आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच जरूरी।
नई दिल्ली। कुछ देशों से मुंबई पहुंचने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को कल से हवाई अड्डे पर आरटीपीसीआर कोविड जांच करानी होगी। अन्य देशों से आने वाले सभी यात्रियों को कम से कम 14 दिन अनिवार्य रूप से घर में ही क्वारैंटीन होना होगा। बृह्नमुंबई नगर निगम ने इस बारे में आदेश जारी किया है। मुंबई महापालिका के आदेश के अनुसार ब्रिटेन, यूरोप, मध्य-पूर्व के देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड एवं जिम्बाब्वे से आने वाले लोगों को एयरपोर्ट पर सशुल्क आरटीपीसीआर जांच करवानी बंधनकारक है। मुंबई में आने वाले तथा कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले अन्य सभी यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा 72 घंटे पूर्व किया गया निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाना होगा। मुंबई एयरपोर्ट पर छह सौ रुपये में आरटीपीसीआर जांच करने की सुविधा उपलब्ध।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.