विशेष प्रचार अभियान 09 नवम्बर से

सोलन। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सोलन जिला के सभी विकास खण्डों में 09 नवम्बर, 2021 से अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए विशेष प्रचार अभियान आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां एक विभागीय प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने कहा कि 09 नवम्बर से कार्यान्वित किए जाने वाले इस विशेष प्रचार अभियान में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं के साथ-साथ सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों तथा योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी एवं जन-जन को नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.