मुख्यमंत्री ने 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों पर विद्यार्थियों को दी बधाई
शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा घोषित 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।
उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम और पढ़ाई के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, शिक्षकों और शुभचिंतकों के योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने उनकी शैक्षणिक यात्रा के दौरान उनका मार्गदर्शन और सहयोग किया।
मुख्यमंत्री ने युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई छोटा मार्ग नहीं होता और इसे केवल अटूट समर्पण, ईमानदारी और निष्ठा के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.