कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे समारोह की अध्यक्षता
रिकांगपिओ । राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 26 जनवरी, 2023 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन आई.टी.बी.पी मैदान रिकांग पिओ में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।
इस दौरान पुलिस, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, होम-गार्ड (पुरूष व महिला) के जवानों तथा एन.सी.सी के छात्रों द्वारा मार्च-पास्ट किया जाएगा। इस दौरान रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला से संबंधित कर्मचारियों व अन्य व्यक्तियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।