हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) द्वारा 2 सितंबर को घोषित समाज शास्त्र के शिक्षकों की भर्ती पोस्ट कोड-26029 के फाइनल परिणाम में आंशिक संशोधन किया गया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि ओबीसी अनारक्षित और ओबीसी बीपीएल के 2 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द होने के कारण फाइनल परिणाम में आंशिक संशोधन करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद खाली रह गया है।
सचिव ने बताया कि संशोधित परिणाम सभी सफल 107 उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।