नोडल क्लब के चयन के लिए युवा क्लब 12 जुलाई 2022 तक करें आवेदन

नाहन ।  जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग सिरमौर स्थित नाहन द्वारा नोडल क्लब योजना वर्ष 2021-23 के लिए जिला के नाहन, पांवटा, शिलाई, संगडाह, पच्छाद तथा राजगढ़ विकास खण्डों के लिए नोडल क्लबों का गठन किया जाना है, जिनका कार्यकाल 31 जुलाई 2023 तक रहेगा। यह जानकारी कार्यकारी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सिरमौर संजय शुक्ला ने आज यहां दी।
उन्होंने बताया कि जिला के सभी विकास खण्डों के इच्छुक युवा क्लब/मण्डल सम्बन्धित क्लब के पंजीकरण प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, क्लब/मण्डल द्वारा गत तीन वर्षो के दौरान किये गये उत्कृष्ट कार्य (विशेषकर वर्ष 2019-22) की समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों तथा अपनी रिपोर्ट मोबाइल न0 सहित साधारण कागज पर लिखे आवेदन पत्र के साथ जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, चम्बा मैदान खेल परिसर नाहन जिला सिरमौर के कार्यालय में 12 जुलाई 2022 तक जमा करवायें।
उन्होंने बताया कि चयन में आवेदक युवा क्लबों/मण्डलों की युवा सेवा एवं खेल विभाग की गतिविधियों में प्रतिभागिता तथा सक्रियता को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जिला के प्रत्येक विकास खण्ड से एक-एक युवा मण्डल का चयन किया जाएगा, जिसमें एक वर्ष की अवधि के लिए सम्बन्धित विकास खण्ड का नोडल क्लब चयनित किया जायेगा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.