50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 19 सितम्बर को

सोलन

एल.आई.सी. कार्यालय परवाणू में बीमा सखी व एजेंट के 50 पदों पर भर्ती के लिए 19 सितम्बर, 2026 को एल.आई.सी. कार्यालय परवाणू में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन ने दी।
उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं व आयु 18 से 70 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। महिला व पुरुष दोनों इन पदों के लिए इंटरव्यू में भाग ले सकते है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेज़ों तथा पैन कार्ड सहित एल.आई.सी. कार्यालय परवाणू प्लाट नम्बर 35एफ, सेक्टर-2, परवाणू, ज़िला सोलन में 19 सितम्बर, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 98058-23332 पर सम्पर्क कर सकते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.