मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना मेें छः लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया
शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिला के लाहड़ू- तुणुहट्टी मार्ग पर ककीरा के पास हुई दुर्घटना में छः लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों को ईलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की तथा दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.