मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के वर्ष 2026 के कैलेंडर जारी किए
शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां राज्य सरकार के वर्ष 2026 के कैलेंडर जारी किए। इन कैलेंडरों में राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की झलक प्रदर्शित की गई है। राज्य सरकार का एक कैलेंडर ‘चिटटा मुक्त हिमाचल’ विषय पर आधारित है। ये कैलेंडर हिमाचल प्रदेश मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग द्वारा प्रकाशित किए गए हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का कैलेंडर भी जारी किया।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, विधायक संजय अवस्थी, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, अध्यक्ष वूलफेड मनोज कुमार, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, सचिव प्रियंका बसु, नियंत्रक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग प्रभा राजीव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.