मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला।   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दौलत राम चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री चौधरी का वीरवार को 78 वर्ष की आयु में देहावसान हो गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए दौलत राम चौधरी सदैव प्रयासरत रहे और उनके योगदान को क्षेत्र की जनता एक लम्बे समय तक याद रखेगी।
उन्होंने दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के साथ अपनी गहरी संवदेनाएं व्यक्त की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.