सांसद प्रतिभा सिंह द्वारा सांसद निधि से 47.50 लाख रुपये  की राशि जारी

मंडी ।  मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने अपनी सांसद निधि से विभिन्न विकास कार्यो के लिए 47.50 लाख रुपये की राशि आवंटित की हैं, जिसमें से मंडी जिला के लिए 27.50 लाख तथा कुल्लू जिला के लिए 20 लाख रुपये जारी किए हैं।
सांसद ने सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के पलयोगी से सोहर एम्बुलेंस सड़क निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, नगर परिषद क्षेत्र मंडी के वार्ड सैण में फुट ब्रिज निर्माण के लिए 1.50 लाख, जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र बाग तथा ढेलू गांव में रास्ते के निर्माण हेतु 2-2 लाख, सुक्कड़ खड्ड पर फुट ब्रिज निर्माण हेतु 3 लाख, मचयाल में मेला ग्राउंड निर्माण के लिए 2 लाख तथा रैण, बंदर व खलाणु, गांव में रास्ते के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये स्वीकृत किए हैं । उन्होंने सुन्दरनगर नगर परिषद क्षेत्र के हटेण्डी मुहल्ला में सामुदायिक हाल निर्माण के लिए 2 लाख, सरकाघाट की ग्राम पंचायत चौरी सम्पर्क निर्माण के लिए 2.50 लाख नगर निगम मंडी के सन्यारड़ी में रास्ते में इंटरलॉकिंग टाईलें लगाने के लिए 5 लाख रुपये जारी किए हैं।
सांसद प्रतिभा सिंह ने जिला कुल्लू खंड विकास अधिकारी नगर के माध्यम से ग्राम पंचायत नगर व गोजरा में विभिन्न रास्तों के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये तथा सामुदायिक केंद्र नगर तथा चंनालटरी के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.