कृषि मंत्री ने पूर्व विधायक बी.के. चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया
शिमला। कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव बी.के. चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बी.के. चौहान का कल नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।
बी.के. चौहान वर्ष 2007 से 2012 और 2012 से 2017 तक दो बार हिमाचल के चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे।
अपने शोक संदेश में चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश के विकास में, विशेष रूप से चंबा के विकास में बी.के. चौहान का बहुमूल्य योगदान रहा। जन कल्याण के लिए किए गए कार्यों के लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।
कृषि मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.