मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक बी.के. चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया

 

 

शिमला।    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव बी.के. चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बी.के. चौहान का आज तड़के दिल्ली में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।
बी.के. चौहान वर्ष 2007 से 2012 और 2012 से 2017 तक दो बार हिमाचल के चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उनका सराहनीय योगदान है। समाज के हर वर्ग के कल्याण के प्रयासों के लिए उन्हें याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.