Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
कुल्लू। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज मंडी प्रवास के दौरान आनी पहुंचने पर लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनी।
इस दौरान स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। अनौपचारिक रूप से मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम भारी घाटे में चल रहा है। इस घाटे की पूर्ति के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश इलेक्ट्रिक बसों की तरफ शिफ्ट करने जा रहा है जिसके लिए प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जायेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है ताकि प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम यूनियन आनी के एक प्रतिनिधिमंडल एवं अन्य प्रतिनिधि मंडलों ने उप मुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्ण विचार कर समाधान किया जायेगा।
आनी उपमंडल के ग्राम पंचायत कमांद पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उप मुख्यमंत्री स्वागत किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रो0 सिम्मी अग्निहोत्री, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.