जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी
शिमला
जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा (LEST-2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्टूबर, 2026 कर दी गई है।
जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग, जिला शिमला के प्राचार्य रोशन लाल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिला शिमला के अंतर्गत आने वाले समस्त उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों तथा मुख्याध्यापकों से आग्रह किया गया है कि वे इस सूचना को अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकें।
ऑनलाइन आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 23 से 25 अक्टूबर, 2026 तक उसमें सुधार किया जा सकेगा।
प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के लिए लिंक https://cbseitms.nic.in/2026/ nvsix_9 तथा कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए लिंक https://cbseitms.nic.in/2026/ nvsxi_11 उपलब्ध हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यालयों से पात्र विद्यार्थियों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.