राज्यपाल ने लाहौल-स्पीति की उपायुक्त के पिता के असामयिक निधन पर जताया शोक

शिमला

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता एवं पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
राज्यपाल ने किरण भड़ाना से दूरभाष पर बातचीत कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
राज्यपाल ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.