जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि अब 10 अगस्त तक
सोलन
पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए निःशुल्क चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 अगस्त, 2026 कर दिया है।
यह जानकारी पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के प्राचार्य कृष्ण यादव ने दी। उन्होंने कहा कि कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सक्रिय है।
उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 11 अगस्त से 12 अगस्त, 2026 तक खुली रहेगी। पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा का माध्यम, श्रेणी, लिंग, क्षेत्र व दिव्यांगता के विवरणों में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
कृष्ण यादव ने कहा कि आवेदन के लिए कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत पात्र उम्मीदवार https://cbseitms.rcil.gov.in/
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.