मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. चंद्र त्रिखा की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार एवं युगमार्ग के संस्थापक संपादक डॉ. चंद्र त्रिखा की पत्नी सुशीला त्रिखा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशीला त्रिखा संवेदनशील और दयालु व्यक्त्वि की धनी थीं। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.