25 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित
सोलन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के कुछ क्षेत्रों में 25 मई, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अधिशाषी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने दी।
विपुल कश्यप ने कहा कि 25 मई, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक पवन विहार के कुछ क्षेत्रों में, डिग्री कॉलेज के ऑपोजिट, राजगढ़ रोड़ क्षेत्र, एस.बी.आई. बैंक तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक खुंडीधार, साईंटिस्ट कॉलोनी के कुछ क्षेत्रों में, विवेकानन्द विहार रोड़ तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त समय तथा तिथि में खराब मौसम व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.