अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित
हमीरपुर । थल सेना अग्निवीर भर्ती 2025-26 के अंतर्गत जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए आयोजित अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर की भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है।
थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि यह परिणाम वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने सभी सफल उम्मीदवारों से अपील की है कि वे 19 मई को सुबह 9 बजे थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में आगामी औपचारिकताओं के लिए रिपोर्ट करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.