शिमला में बनेगी हाइड्रोलिक पार्किंग – विक्रमादित्य सिंह
14वीं जिला शिमला आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) स्पोर्ट्स मीट ( महिला) का समापन समारोह आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा की प्रदेश की राजधानी शिमला में जल्द ही हाइड्रोलिक पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए शहर के करीब 15 स्थानों का चयन कर लिया गया है और यह कार्य प्रदेश में 1200 करोड़ रुपए की लागत से शहरी विकास योजना के तहत किया जाएगा। हाइड्रोलिक पार्किंग के निर्माण से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लाभ मिलेगा और लोगों को अधिक से अधिक स्थानों पर पार्किंग की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि 1,200 करोड़ रुपये की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) प्रस्तुत करने पर तत्काल मंजूरी दी जाएगी। प्रस्तावित परियोजनाओं में शिमला के प्रमुख क्षेत्रों में भीड़भाड़ कम करना, हाइड्रोलिक पार्किंग प्रणाली का विकास, भूमिगत उपयोगिता पाइप बिछाना और कांगड़ा एयरोसिटी जैसी नियोजित शहरी टाउनशिप शामिल हैं।
इस दौरान मुख्यतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 14वीं जिला शिमला आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) स्पोर्ट्स मीट ( महिला) 24 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित की गई।
ये रहे मौजूद
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता उप विजेता
खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई शिमला विजेता और राजकीय आईटीआई सुन्नी उपविजेता रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई शिमला विजेता और उप विजेता कुमारसेन रही। सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता में विजेता राजकीय आईटीआई मशोबरा और उप विजेता राजकीय आईटीआई शिमला रही। वन एक्ट प्ले में विजेता राजकीय आईटीआई शिमला और उप विजेता राजकीय आईटीआई सुन्नी रही। ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई शिमला विजेता और उप विजेता राजकीय आईटीआई मशोबरा रही। इसके साथ ही, फोक डांस प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई मशोबरा विजेता और उप विजेता राजकीय आईटीआई शिमला रही। मार्च पास्ट में पहला स्थान राजकीय आईटीआई शिमला और द्वितीय स्थान राजकीय आईटीआई रामपुर के नाम रहा। बेस्ट एथलीट राजकीय आईटीआई शिमला की छात्रा ममता रही। ओवरऑल कल्चर ट्राफी की विजेता राजकीय आईटीआई शिमला और ओवरऑल चैंपियनशिप राजकीय आईटीआई शिमला रही।
हाई जंप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आईटीआई रामपुर की दीक्षा, द्वितीय स्थान आईटीआई मशोबरा की कृतिका और तृतीय स्थान आईटीआई रामपुर की शायना ने प्राप्त किया। डिस्कस-थ्रो में आईटीआई मशोबरा की कृतिका ने प्रथम, आईटीआई मशोबरा की नेहा ने दूसरा और आईटीआई जलोग की मीनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लॉन्ग-जंप प्रतियोगिता में पहला स्थान आईटीआई रामपुर की रोशनी, द्वितीय स्थान आईटीआई जलोग की कोमल और आईटीआई मशोबरा की कृतिका तीसरे स्थान पर रही। शॉट-पुट प्रतियोगिता में पहला स्थान आईआईटी जलोग की मीनाक्षी, द्वितीय स्थान आईटीआई मशोबरा की कृतिका और आईटीआई जलोग की कोमल तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर रेस में शिमला की ममता प्रथम, रामपुर की रोशनी द्वितीय स्थान और सुन्नी की रक्षा शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में सुन्नी की किरण प्रथम, जलोग की कोमल ने द्वितीय और शिमला की मोनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर रेस में रामपुर की दिव्या प्रथम, शिमला की स्नेहा द्वितीय और सुन्नी की वीणा शर्मा ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया। 800 मीटर रेस में शिमला की ममता प्रथम, सुन्नी की मुस्कान ने द्वितीय और जुब्बल की प्राची ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके साथ ही 1500 मीटर रेस प्रतियोगिता में आईटीआई शिमला की ममता ने प्रथम, आईटीआई रामपुर की दिव्या ने द्वितीय और आईटीआई जुब्बल की सोनाक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.