राजेश धर्माणी करेंगे 27वीं राज्य स्तरीय अंतर-बहुतकनीकी महाविद्यालय प्रतियोगिता का शुभारंभ
हमीरपुर । बहुतकनीकी महाविद्यालयों की 27वीं राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 7 से 9 अप्रैल तक बड़ू स्थित राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर में आयोजित की जाएगी।
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 7 अप्रैल को सुबह 10 बजे इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 17 बहुतकनीकी महाविद्यालयों के लगभग 650 विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.