रैपिड एंटीजन टैस्ट में 50 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव
हमीरपुर 04 अक्तूबर। जिला में सोमवार को रैपिड एंटीजन टैस्ट में 50 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि सोमवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 944 सैंपल लिए गए, जिनमें से 50 पॉजीटिव निकले।
उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों का पता लगाने के लिए नियमित रूप से सैंपलिंग और टैस्टिंग की जा रही है। सभी जिलावासियों से ऐहतियात बरतने की अपील करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि खांसी-जुकाम, बुखार और कोरोना जैसे अन्य लक्षण सामने आने पर तुरंत अपने आपको परिजनों से अलग कर लें तथा अपना टैस्ट करवाएं। रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर अपने आपको आइसोलेट करके सभी नियमों और सावधानियों का पालन करें। अपने संपर्क में आए सभी लोगों की भी पूरी जानकारी दें तथा उन्हें भी टैस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला में कोरोना रोधी वैक्सीनेशन भी जारी है। उन्होंने बताया कि पहली खुराक लगवा चुके 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग 84 दिन के बाद नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर कोरोना रोधी वैक्सीन की दूसरी खुराक भी अवश्य लगवाएं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.