मुख्यमंत्री ने गिरिराज साप्ताहिक का वर्ष 2026 का कैलेंडर जारी किया

शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज गिरिराज साप्ताहिक का वर्ष 2026 का कैलेंडर जारी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिराज साप्ताहिक प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए कई कल्याणकारी निर्णय लिए हैं और इन पहलों को सही परिप्रेक्ष्य में प्रचारित करने में गिरिराज साप्ताहिक की भूमिका महत्त्वपूर्ण है।
इस अवसर पर सचिव सूचना एवं जन संपर्क राकेश कंवर, संपादक गिरिराज रीना नेगी, योग राज, सहायक संपादक विवेक शर्मा, लुभित सिंह और उप संपादक चन्द्रशेखर भी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.