मुख्यमंत्री ने हवलदार संजीव कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया
शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 13वीं बटालियन डोगरा रेजिमेंट के हवलदार संजीव कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वह बैजनाथ के डंडेरा गांव के निवासी थे और कमांड अस्पताल बंेगलुरु में बीमारी के कारण उनका निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार संजीव कुमार ने राष्ट्र की सेवा में जो योगदान दिया वह हमेशा याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार संजीव कुमार के परिवार के साथ खड़ी है और सभी आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.