भट्टाकुफर के समीप ढहे भवन के मालिक को शीघ्र प्रदान करें मुआवजा राशि – उपायुक्त
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि गत दिनों भट्टाकुफर के समीप ढहे बहुमंजिला भवन के मालिक को शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान की जाये।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान सभी कार्य सकारात्मक दृष्टिकोण और निर्धारित नियमों के अनुरूप किए जाएं। विशेष रूप से, मिट्टी की डंपिंग केवल निर्धारित स्थलों पर ही की जाए ताकि पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित न हो। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निजी भूमि पर डंपिंग करवाना अवैध है और इस पर जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान भी है।
उन्होंने कहा कि फोरलेन परियोजना न केवल क्षेत्रीय विकास के लिए अहम है, बल्कि इससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक गतिविधियों में भी गति आएगी।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रत्न नेगी, संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिमला भुवन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.