मुख्यमंत्री ने हवलदार अरूण कुमार लक्की के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना में सेवारत हवलदार अरुण कुमार ‘लक्की’ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वे ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के चताड़ा गांव के निवासी थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार अरुण कुमार ने समर्पण और निष्ठा के साथ राष्ट्र की सेवा की। देशवासी उनकी कर्तव्यनिष्ठा को सदैव याद रखेंगे।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.