नवोदय में छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 30 नवंबर तक
हमीरपुर 25 सितंबर। नवोदय विद्यालय डूंगरी के शैक्षणिक सत्र 2022-23 की छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा अगले वर्ष 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस चयन परीक्षा के लिए 30 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विद्यालय की प्राचार्य निशि गोयल ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के दौरान हमीरपुर जिला के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक का जन्म एक मई 2009 से पहले और 30 अप्रैल 2013 के बाद का नहीं होना चाहिए।
आवेदन के समय अभ्यर्थी को अपने स्कूल के मुख्यध्यापक से सत्यापित प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा, जिसमें अभ्यर्थी का फोटो सत्यापन, अन्य आवश्यक प्रविष्टियां और आवेदक एवं अभिभावक के हस्ताक्षर का सत्यापन अनिवार्य है। इस प्रमाण पत्र का प्रारूप नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से या नवोदय विद्यालय हमीरपुर की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
प्राचार्य ने बताया कि अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए विद्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय डूंगरी के दूरभाष नंबर 1972-266035 पर संपर्क किया जा सकता है।
-0-
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.