मंडी में घरेलू हिंसा अधिनियम पर प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 सितम्बर को

मंडी, 23 सितम्बर । हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सचिव एकता काप्टा ने बताया कि घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 पर 24 सितम्बर को जिला परिषद, मंडी के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । प्रातः 11 बजे आरंभ होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर करेंगी।
      उन्होंने बताया कि पहले यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया जाना प्रस्तावित था, जिसे बदल कर अब जिला परिषद, मंडी के सभागार में किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.