मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया



शिमला।   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला की ननखड़ी तहसील के शरण ढांक में हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.