मुख्यमंत्री ने मंडी में वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

 

शिमला।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिला की ग्राम पंचायत घिड़ी के कुशला में हुई वाहन दुर्घटना में पांच लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस वाहन दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परम पिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.