शिक्षा मंत्री ने टाहू गांव में बस अड्डे से मेहता नगर संपर्क मार्ग का किया लोकार्पण
शिमला
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र में संपर्क मार्गों को सुदृढ़ करेगी ताकि किसानों को अपने उत्पाद मंडियों में पहुंचाने में कोई असुविधा न हो और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली को सुदृढ़ बनाया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को घर द्वार पर सुविधा उपलब्ध हो सके।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को बागवानी एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत क्षेत्र के लिए 300 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं और तकनीकी शिक्षा के माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे
रोहित ठाकुर ने देओरी खनेटी में मंदिर परिसर में लंगर भवन के लिए 48 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की|
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.