दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित
शिमला
दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल शिमला में आज रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने की और इस दौरान विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में रोगी कल्याण समिति के 1 करोड़ 98 लाख रूपये के बजट को अनुमोदन प्रदान किया।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिक्षक डॉ लोकेंद्र शर्मा ने बैठक का संचालन किया और रोगी कल्याण समिति की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
रोगी कल्याण समिति ने खून की जांच, बायोकेमिस्ट्री व पैथोलॉजी में युजर शुल्क को आईजीएमसी शिमला के तर्ज पर बढ़ाने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने का निर्णय लिया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.