देश आज
- चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री। शपथ ग्रहण समारोह कल।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- भाजपा सरकार के नेतृत्व में राज्य का सर्वार्गींण विकास हुआ।
- विदेश मंत्री डॉ0 एस. जयशंकर ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री के साथ अफगानिस्तान में विकास और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
- राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 80 करोड़ 43 लाख से अधिक टीके लगाए गए। स्वस्थ होने की दर 97 दशमलव छह आठ प्रतिशत हुई।
- कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- भारत स्वास्थवर्द्धक खाद्य पदार्थों का बडा उत्पादक देश बन रहा है।
- देश भर में असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण में तेजी आई, ई श्रम पोर्टल पर अब तक एक करोड से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण हुआ।
- भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के साथ दस दिनों का गणेश चतुर्थी उत्सव सम्पन्न।
- दुबई में आई पी एल क्रिकेट के दूसरे चरण के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के साथ चेन्नई सुपर किंग्स टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.