जिलास्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता के लिए 9 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
ऊना। जिला भाषा-संस्कृति अधिकारी नीलम चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी माह में आयोजित की जाने वाली जिलास्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पारंपरिक वेशभूषा, वाद्य यंत्रों सहित जिला ऊना की संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य प्रस्तुति दी जा सकती है। प्रस्तुति की समय अवधि 12 से 15 मिनट जबकि प्रत्येक दल में प्रतिभागियों की संख्या 12 से 20 होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय, पंजीकृत/अपंजीकृत सांस्कृतिक दल, महिलामंडल व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 9 फरवरी सायं तक कार्यालय के ईमेल पते कसवनदं76/हउंपसण्बवउ पर आवेदन किया जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01975224199 पर संपर्क किया जा सकता है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.