कुल्लू। कुल्लू जिले में भुंतर हवाई अड्डे में एक दशक बाद आज सुबह 42 सीटर विमान उतरा। हालांकि पहले यह सेवा 15 अगस्त को शुरू होनी थी, लेकिन मौसम खराब रहने की वजह से उड़ान नहीं हो सकी। दिल्ली से भुंतर वाया चंडीगढ़ के बीच 42 सीटर हवाई सेवा शुरू होने से सैलानियों के साथ घाटी के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। पहले दिन जहाज में 32 यात्री भुंतर पहुंचे व 17 यात्री वापसी की उड़ान में गए। विमान का ‘वाटर सैल्यूट’ देकर भव्य स्वागत किया गया। इस विमान ने अभी तक चल रहे एलायंस एयर के 72 सीटर जहाज की जगह ली है।
भुंतर से दिल्ली के लिए 20 के मुकाबले अब 35 से 40 यात्री उड़ान भर सकेंगे। एटीआर-42 उड़ान की प्रक्रिया बीते अप्रैल से चल रही थी।