हमीरपुर । निर्वाचक अधिकारी एवं एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं सुपरवाइजर के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपना कार्य समयबद्ध एवं निष्ठा पूर्वक करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र एक व्यवस्था है जिसमें मतदान व्यक्ति को नहीं व्यवस्था को किया जाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र प्रत्येक नागरिक को यह शक्ति प्रदान करता है कि लोकतंत्र के माध्यम से अपना विचार प्राप्त कर सकता है। लोकतंत्र से हम मतदान किसी व्यक्ति को नहीं अपितु एक व्यवस्था को देते हैं। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में यदि हम भागीदारी नहीं करेंगे तो जिन लोगों के परिश्रम से लोकतंत्र जैसी बड़ी व्यवस्था को खड़ा किया गया है तो यह आंतरिक रूप से कमजोर हो जाएगी। उन्होंने इस व्यवस्था से जुडक़र ही हम इसकी मजबूती एवं विश्वास बनाए रख सकते हैं।
उन्होंने अधिकारियों से सम्बन्धित क्षेत्र में 18 से 19 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिक एवं पात्र व्यक्तियों का पता करना सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में मतदाता के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 की तिथि 1 अक्टूबर 2022, स्वीप कार्यक्रम, दिव्यांग व्यक्तियों, 100 वर्ष तथा 80वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं की सूची बनाना व आगामी विधानसभा चुनाव 2022 मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की।