शिमला। प्रदेश विधासभा में आज कांग्रेस के तीन नए विधायकों ने विधानसभा परिसर में शपथ ली। यह शपथ विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दिलाई गई। आधिकारिक रूप से अब कांग्रेस के 22 विधायक हो गए हैं। कांग्रेस के दो और भाजपा के एक विधायक के देहांत के बाद खाली हुई सीटों पर ये विधायक चुनकर आए हैं। प्रदेश विधानसभा में भी भाजपा के विधायकों की संख्या 43 हो गई है। इससे पूर्व प्रदेश भाजपा के 44 विधायक थे। जुब्बल-कोटखाई में नरेंद्र बरागटा भाजपा के विधायक थे, जिनका देहांत होने के बाद उपचुनाव हुए। जुब्ब7-कोटखाई से रोहित ठाकुर कांग्रेस के विधायक चुनकर आए हैं। अर्की से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और फतेहपुर से पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के देहांत के बाद सीटें खाली हुई थीं। अब अर्की से संजय अवस्थी और फतेहपुर से सुजान सिंह पठानिया के पुत्र भवानी पठानिया विधायक बने हैं। अब प्रदेश विधानसभा में भाजपा के 43, कांग्रेस के 22, दो निर्दलीय और एक माकपा विधायक हैं।
Post Views: 700